घाटशिला में झामुमो की जीत का परचम लहराने को तैयार – विधायक संजीव सरदार का जनसंपर्क अभियान ला रहा जबरदस्त जनसमर्थन

SHARE:

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में माहौल लगातार मजबूत होता जा रहा है। पोटका विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में चल रहा जनसंपर्क अभियान गांव-गांव तक पहुँच कर मतदाताओं को झामुमो के पक्ष में एकजुट कर रहा है।

शुक्रवार को विधायक संजीव सरदार ने बाघूड़िहा पंचायत के बुरुडागा तथा घाटशिला प्रखंड के डूमकाकोचा गांव में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में मतदान की अपील की।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जनता का जोश और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि घाटशिला उपचुनाव में झामुमो तीसरी बार जीत का परचम लहराने जा रही है। उन्होंने कहा, “अबुआ सरकार सबके सम्मान और अधिकार की गारंटी दे रही है। लोग एक बार फिर ‘तीर-कमान’ पर भरोसा जताकर विकास और सुशासन को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहे हैं।”

विधायक ने यह भी कहा कि यह उपचुनाव झामुमो के दिवंगत नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को साकार करने का अवसर है। जनता का अभूतपूर्व समर्थन यह दर्शाता है कि झामुमो की नीतियों पर जनविश्वास और जनआस्था निरंतर सुदृढ़ हो रही है।

Leave a Comment