शिबू सोरेन के स्वस्थ होने की कामना को लेकर कचहरी बाबा शिव मंदिर में पूजा-अर्चना

SHARE:

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली की ओर से आज झारखंड राज्य के जनक एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर साकची स्थित पुराना कोर्ट परिसर के कचहरी बाबा शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि शिबू सोरेन पिछले कई दिनों से अस्वस्थ हैं और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी सलामती और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना हेतु झामुमो कार्यकर्ताओं एवं झारखंड आंदोलनकारियों ने एकजुट होकर मंदिर परिसर में भगवान शिव की आराधना की और आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, झारखंड आंदोलनकारी अजय रजक, खुद्दू उरांव, अरुण प्रसाद, मोहम्मद सामड, हरदेव सिंह, मिंटू धर चौधरी, नंदलाल लोहार, संदीप चक्रवर्ती, चंदन लाल, चंदन महतो, पिंटू लाल, शेख सफरुद्दीन सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और ईश्वर से उनके दीर्घायु एवं सेवा भावना की निरंतरता की प्रार्थना की।

Leave a Comment

और पढ़ें