घाटशिला उपचुनाव में झामुमो का जनसंपर्क अभियान चरम पर, ग्रामीणों का उमड़ा जनसमर्थन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का जनसंपर्क अभियान दिन-प्रतिदिन और भी तेज़ होता जा रहा है। मंगलवार को दामपाड़ा क्षेत्र के बंकी पंचायत अंतर्गत देवली, लुपुंगडीह, बंकीडीह, चाकदोहा और चिरुगोड़ा गांवों में झामुमो कार्यकर्ताओं ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया, जहां ग्रामीणों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कार्यकर्ताओं ने आगामी 11 नवंबर को क्रम संख्या 2 पर तीर-धनुष छाप पर मतदान करने की अपील की। गांव-गांव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन के समर्थन में नारेबाजी गूंजती रही सोमेश चन्द्र सोरेन जिंदाबाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद। ग्रामीणों ने जोश और ऊर्जा के साथ झामुमो उम्मीदवार का स्वागत किया और एकजुट होकर समर्थन देने का भरोसा जताया।



बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती ने मऊभंडार और गोपालपुर पंचायतों में महिला नेत्रियों के साथ जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कहा जनता की हर समस्या हमारी प्राथमिकता है, चुनाव के बाद उसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रामीणों ने तीर-धनुष के पक्ष में मतदान करने का संकल्प दोहराया।

गांवों में उमड़ते समर्थन और जनआस्था को देखकर साफ संकेत मिल रहा है कि घाटशिला की जनता विकास, स्थिरता और स्थानीय नेतृत्व के पक्ष में निर्णय लेने को तैयार है। उपचुनाव में झामुमो का जनाधार मजबूत होता दिखाई दे रहा है और तीर-धनुष की गूंज गांव-गांव में सुनाई दे रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें