एमजीएम लिफ्ट मामले पर झामुमो का भाजपा पर पलटवार, सरोज महापात्रो बोले- ‘दोषारोपण से पहले अपने गिरेबान में झांकें’

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल के लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटना को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर झामुमो ने पलटवार किया है। झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता सरोज महापात्रो ने भाजपा पर घटना को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

सरोज महापात्रो ने कहा कि एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण कुछ लोग फंस गए थे। अस्पताल प्रबंधन की तत्परता और प्रयास से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन, स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री पर सीधे दोषारोपण करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को किसी घटना पर आरोप लगाने से पहले अपने कार्यकाल और शासन व्यवस्था को भी देखना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासन के दौरान रेलवे, विमानन और अन्य क्षेत्रों में कई घटनाएं हुईं, लेकिन प्रभावित परिवारों की सुध लेने को लेकर भी सवाल उठे हैं।

झामुमो नेता ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनने के बाद से विपक्ष लगातार सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई नई योजनाएं और विकास कार्य संचालित हो रहे हैं, लेकिन विपक्ष उन्हें नजरअंदाज कर केवल आरोप लगाने की राजनीति कर रहा है।

सरोज महापात्रो ने भाजपा नेताओं से “ओछी राजनीति छोड़कर जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभाने” की अपील की।

इस मौके पर उज्ज्वल दास, उमेश गिरी, कार्तिक सिंह, संजय पांडेय समेत झामुमो के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें