पोटका में BBIC ने शुरू किया नया शिक्षा केंद्र, ग्रामीण बच्चों के बीच बांटी शैक्षणिक सामग्री

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने और उनमें शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन (BBIC) के तत्वावधान में केरुआडूंगरी पंचायत भवन में शैक्षणिक सामग्री वितरण एवं नए शिक्षा केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में केरुआडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू की मौजूदगी में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के बीच किताबें, नोटबुक समेत अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। संस्था की पहल का उद्देश्य आर्थिक एवं भौगोलिक कारणों से शिक्षा से वंचित बच्चों को सहयोग उपलब्ध कराना तथा उनमें नियमित अध्ययन के प्रति रुचि और जागरूकता पैदा करना है।

इस अवसर पर मुखिया कान्हू मुर्मू ने कहा कि ग्रामीण बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है। पंचायत स्तर पर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में BBIC द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पंचायत और संस्था के सहयोग से ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

BBIC की ओर से बताया गया कि नए शिक्षा केंद्र में 1 सितंबर 2026 से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। इसके अलावा 6 सितंबर 2026 को पंचायत के तीन गांवों में नए शिक्षा केंद्रों का उद्घाटन किया जाएगा। इससे अधिक संख्या में ग्रामीण बच्चों को शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।

कार्यक्रम में BBIC की फाउंडर डायरेक्टर पम्मी राय, को-फाउंडर के.के. राय, फाउंडर मेंबर प्रतीक्षा राय, अनीता मुंडा, सानिया, कॉर्डिनेटर प्रेम रंजन, माझी बाबा शंकर राम बेसरा, पंचायत सहायक अहला हांसदा, उदय कुमार हेंब्रम एवं शिक्षिका सीमा बेसरा समेत विभिन्न गांवों के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

स्थानीय ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। इससे बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री के साथ बेहतर सीखने का वातावरण भी उपलब्ध होगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें