झामुमो की नवगठित जिला समिति की बैठक, संगठन को ‘रिजल्ट ओरिएंटेड’ बनाने पर जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पूर्वी सिंहभूम नवगठित जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक शहीद निर्मल महतो गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने की।

बैठक में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडे ने संगठन को और अधिक धारदार एवं “रिजल्ट ओरिएंटेड” बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए आम जनता के बीच प्रभावी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

बैठक के दौरान संगठनात्मक समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक सविता महतो, विधायक समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, सोमेश सोरेन सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इसके अलावा केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायततुल्ला खान, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में नवगठित जिला पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.