वर्षों से लंबित मुआवजा का मामला राज्यपाल तक पहुंचा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : वर्षों से लंबित मुआवजा भुगतान के संबंध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को प्रभावित रैयतों के साथ झारखंड के महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क निर्माण परियोजनाओं के कारण प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बेलटाड़ (पूर्वी सिंहभूम) से रघुनाथपुर (सरायकेला-खरसावां), भुईयांसिनान से रसिकनगर-सुसनी तक तथा भादुडीह, बोंटा, सातनाला, बोड़ाम होते हुए माधवपुर (पश्चिम बंगाल सीमा) तक सड़कों के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण किया गया था। इन परियोजनाओं से प्रभावित कई परिवारों को अब तक उनका उचित मुआवजा नहीं मिल सका है, जिसके कारण वे आर्थिक और सामाजिक संकट से जूझ रहे हैं।

जेएलकेएम प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया कि मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि लंबित मुआवजा भुगतान शीघ्र सुनिश्चित हो सके। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान जेएलकेएम के केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चन्द्र महतो, अरुण गोप, मंगल महतो, सीताराम सिंह, मृत्युंजय महतो, मनोहर गोप, नन्दलाल गोप, वीर सिंह, प्रदीप महतो, गोपाल महतो, संदीप कुमार, प्रसेनजीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें