झारखंड की रजत जयंती समारोह की तैयारियाँ तेज, मनोहरपुर में हुई विशेष बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले रजत जयंती समारोह की तैयारियाँ पूरे जोरों पर हैं। राज्य सरकार ने इस अवसर पर “25 वर्षों की यात्रा – संस्कृति, विकास और उम्मीदों की कहानी” थीम पर आधारित विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की है।

इसी क्रम में सोमवार को मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्तिकुंज की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव और प्रखंड स्तरीय कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक में राज्य गठन की ऐतिहासिक यात्रा, विकास उपलब्धियों और जनभागीदारी को केंद्र में रखकर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। यह निर्णय लिया गया कि 11 से 14 नवम्बर 2025 तक प्रखंड स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

11 नवम्बर 2025: मनरेगा योजना पर विशेष कार्यक्रम

12 नवम्बर 2025: ग्रामीण आवास योजना से संबंधित आयोजन

13 नवम्बर 2025: जलछाजन (वाटर कंजरवेशन) कार्यक्रम

14 नवम्बर 2025: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तहत विशेष आयोजन


समारोह के दौरान झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा, और सामाजिक उत्थान की कहानियों को प्रदर्शित किया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से पिछले 25 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाना और आगामी विकास पथ की दिशा तय करना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.