नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे : महावीर मुर्मू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:साकची स्थित आम बागान में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती (पराक्रम दिवस) श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता महावीर मुर्मू सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान “नेताजी अमर रहें” और “जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
मौके पर झामुमो नेता महावीर मुर्मू ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी और साहसी नेता थे। “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” जैसे ओजस्वी नारे से उन्होंने देशवासियों में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन कर ब्रिटिश शासन के खिलाफ सशक्त संघर्ष छेड़ा।
उन्होंने कहा कि “दिल्ली चलो” और “जय हिंद” जैसे नारों ने देश के युवाओं और आम जनमानस को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ने का कार्य किया। नेताजी की बहादुरी, त्याग और निस्वार्थ राष्ट्रवाद को देश कभी भुला नहीं सकता।
इस अवसर पर दोगोविंद लोहारा, नंदू सरदार, देवजीत मुखर्जी, अभिषेक सिंह राजपूत, नंटू सरकार, विनोद डे, मनोज तांती, दुर्गा प्रसाद हांसदा, करण कालिंदी सहित कई झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.