Jamshedpur:झारखंड क्षत्रिय संघ मानगो की चारों इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से भव्य वन भोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जेपी सिंह, अजीत सिंह, विनोद सिंह, उमाकांत सिंह, श्याम सिंह एवं आजाद सिंह ने बीते एक माह से सभी क्षत्रिय परिवारों से संपर्क कर आमंत्रण दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक आदरणीय सरयू राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरयू राय, झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, डॉ. कविता परमार, मंजू सिंह, नंद कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, अभय सिंह, मंटू सिंह, अरविंद सिंह, वाई.पी. सिंह, उपेंद्र सिंह मस्तान, अविनाश सिंह राजा, विमल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यूजीसी कानून समाज में भ्रामक स्थिति उत्पन्न कर रहा है, जिसे सरकार द्वारा संशोधित किए जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विधायक सरयू राय एवं अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह का पगड़ी एवं अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही संघ के सभी संरक्षकों, केंद्रीय पदाधिकारियों, चारों इकाइयों के अध्यक्षों, महिला केंद्रीय पदाधिकारियों एवं महिला इकाई अध्यक्षों को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाज के कई बुद्धिजीवियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की महासचिव मंजू सिंह ने किया, जबकि स्वागत भाषण राजेश सिंह ने दिया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश अजीत सिंह द्वारा कराया गया।
इस पारिवारिक मिलन समारोह में लगभग 5000 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे शामिल थे। बच्चों के लिए खेलकूद की विशेष व्यवस्था की गई थी, वहीं महिलाओं के लिए भी विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
अपने संबोधन में विधायक सरयू राय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज के परिवारों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि झारखंड क्षत्रिय संघ ने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है, जिसका श्रेय संघ के अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को जाता है।
इस अवसर पर झारखंड क्षत्रिय संघ का वार्षिक कैलेंडर भी उपहार स्वरूप विमोचित किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष संघ द्वारा लगभग 4000 कैलेंडर छपवाकर समाज के लोगों के बीच वितरित किए जाते हैं। आयोजन में जमशेदपुर की सभी इकाइयों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।









