Jharkhand Congress:झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जमशेदपुर आगमन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आगमन जमशेदपुर में टूसु मेला में शामिल होने के क्रम में हुआ। दोपहर 2:00 बजे उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में शिरकत की। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष ने प्रोटोकॉल के तहत शॉल और बुके भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में केशव महतो कमलेश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।

उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार “जय गांधी, जय भीम, जय संविधान” कार्यक्रम को प्रखंड स्तर पर आयोजित करने का आह्वान किया।

26 जनवरी तक आयोजित होंगे ये कार्यक्रम

पदयात्रा और मार्च: प्रखंड स्तर पर

उद्देश्य: जनता को पार्टी की नीतियों और संवैधानिक मूल्यों से जोड़

 

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें