मानगो क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जद (यू) प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला एवं जमशेदपुर महानगर इकाई के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त से मिला और क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जद (यू) महानगर अध्यक्ष अजय कुमार एवं जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक रविवार को नगर निगम के विभिन्न वार्डों में “संपर्क–समस्या–समाधान” अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान जर्जर सड़कें, टूटी नालियां, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें, कचरा प्रबंधन में लापरवाही, नियमित सफाई की कमी, ब्लीचिंग पाउडर का अभाव, फॉगिंग न होना, सार्वजनिक शौचालयों की दुर्दशा जैसी समस्याएं सामने आई हैं।

बारिश से बिगड़ी हालत, मोहल्ले जलमग्न

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भारी वर्षा के कारण मानगो क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। कई मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं और घरों में पानी घुसने से आम जनता को भारी क्षति उठानी पड़ी है। इसके लिए मुख्यतः नालों की नियमित सफाई न होना जिम्मेदार है। साथ ही, बारिश के बाद संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। जद (यू) ने मांग की है कि सभी वार्डों में तुरंत सफाई अभियान चलाया जाए और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए।

समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग

पार्टी नेताओं ने नगर निगम से मांग की कि तय समयसीमा के भीतर क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रवार समस्याओं की एक विस्तृत सूची भी नगर निगम को सौंपी है।

इस अवसर पर जिला सचिव कन्हैया ओझा, विनोद सिंह, विकास कुमार साहनी, आकाश शाह, प्रेम सक्सेना, विनीत सिंह, संजीव सिंह, अशोक सिंह, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, ममता सिंह, मनोज गुप्ता, जे पी सिंह, बिजेंद्र सिंह, नीरज साहू, मनोज ओझा, परविंदर राम, योगेन्द्र कुमार साहू, सागर दत्ता, सुष्मिता अभिजीत सेनापति, गणेश चंद्र, अवतार सिंह, सुनील महतो, अशोक कुमार, सुष्मिता सरकार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें