Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग की ओर से 20 अगस्त 2026 को ‘कॉमनोवा 2026’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, ज्ञान, संचार क्षमता, रणनीतिक सोच, समस्या समाधान एवं प्रबंधकीय कौशल प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शुभारंभ डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स डॉ. किश्वर आरा एवं डीन ऑफ कॉमर्स डॉ. दीपा शरण की उपस्थिति में हुआ।
10 प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
कॉमनोवा 2026 के तहत कुल 10 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन्हें सह-पाठ्यक्रम और पाठ्यक्रम आधारित गतिविधियों में विभाजित किया गया।
सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में मेहंदी, क्राफ्ट-ओ-नोवा और मीम मेकिंग शामिल रहे। वहीं पाठ्यक्रम आधारित गतिविधियों में द परफेक्ट पिच, जस्ट ए मिनट, बी-क्विज, बैटल ऑफ माइंड्स, क्राइसिस मैनेजमेंट, बार्टर मार्केट और ट्रेजर हंट आयोजित किए गए।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने टीमवर्क, नेतृत्व, संचार, रचनात्मकता और निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के विजेता
मेहंदी: प्रथम निभा भारती, द्वितीय कृति कुमारी शर्मा, तृतीय ईशा कुमारी।
क्राफ्ट-ओ-नोवा: प्रथम आयुषी कुमारी, द्वितीय शिल्पी डे।
मीम मेकिंग: प्रथम आकृति कुमारी, द्वितीय अरशाना परवीन।
द परफेक्ट पिच: प्रथम तान्या थोर, द्वितीय खुशी कुमारी, तृतीय तमन्ना शांडिल्य।
जस्ट ए मिनट: प्रथम सुप्रिया कुमारी, द्वितीय तमन्ना शांडिल्य, तृतीय प्रियांशी गोप।
बी-क्विज: प्रथम आकांक्षा कुमारी, द्वितीय सुजाता कुमारी, तृतीय निभा।
बैटल ऑफ माइंड्स: प्रथम आकांक्षा कुमारी एवं मेडिबोइना स्नेहा, द्वितीय आराध्या राय एवं संस्कृति सिंह, तृतीय अश्लेषा वडुरिया एवं स्नेहा महतो।
क्राइसिस मैनेजमेंट: प्रथम मेडिबोइना स्नेहा, द्वितीय प्रियांशी गोप, तृतीय समीक्षा साहनी।
बार्टर मार्केट: प्रथम साजिया बानो, द्वितीय आराध्या राय, तृतीय अंजलि सिंह।
ट्रेजर हंट: प्रथम मानशी सिंह, द्वितीय सृष्टि गिरी।
प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. मनीषा टाइटस, डॉ. नूपुर ए. मिन्ज, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. अनामिका, डॉ. कामिनी कुमारी, डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, डॉ. सी. एल. अग्रवाल समेत निर्णायक मंडल के सदस्यों ने किया।
कॉमनोवा 2026 ने शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यवहारिक अनुभव और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का बेहतर समन्वय प्रस्तुत किया। आयोजन को विद्यार्थियों के समग्र विकास, अनुभवात्मक शिक्षा और प्रबंधकीय दक्षताओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
















