टार कंपनी में मंगला पूजा पर सेवा शिविर, महाबीर मुर्मू बोले—सुख-समृद्धि का संदेश देती है पूजा

SHARE:

Jamshedpur:जमशेदपुर के तार कंपनी स्थित सीटू तालाब प्रांगण में मंगला पूजा के शुभ अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा बिरसानगर समिति की ओर से अध्यक्ष बदल कर्मकार के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू उपस्थित रहे। उन्होंने भक्तजनों के बीच शरबत, चना और गुड़ का वितरण किया, जिससे सेवा और समर्पण का भाव झलकता नजर आया।

अपने संबोधन में महाबीर मुर्मू ने कहा कि मंगला पूजा हमारे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आती है। उन्होंने कहा कि यह पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करती है।

इस अवसर पर बदल कर्मकार, नंदू सरदार, प्रदीप सिंह, कमल मुखी, अजय लोहार, विष्णु नाग, उपेन्द्र सिंह, मनोज तांती, दुर्गा हांसदा, बासु राव सहित कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से भक्तों की सेवा के साथ सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का संदेश भी प्रसारित किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें