Jamshedpur:जमशेदपुर महानगर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय, साकची में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता श्री रमेश राय ने की। बैठक में आगामी मानगो नगर निकाय एवं जुगस्लाई नगर पालिका चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक में यह विचार प्रमुखता से उभरकर सामने आया कि राष्ट्रीय जनता दल द्वारा दोनों नगर निकाय क्षेत्रों के सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे जाएं, ताकि पार्टी की मजबूत उपस्थिति और जनसरोकारों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही जमशेदपुर महानगर क्षेत्र में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को सशक्त करने हेतु संघन संगठनात्मक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश और जिला स्तर के कई प्रमुख नेताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में प्रदेश महासचिव योगेंद्र यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज गुप्ता, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चिंटू पांडे, जिला के वरिष्ठ नेता श्री हरि बालक राम, धनजीत यादव, विनय कुमार चंद्रवंशी, महेश पासवान (अधिवक्ता), संजय राय यादव, सुशील शर्मा, युवा छात्र राजद नेता कारण गोस्वामी, बिंदेश्वर राम, मुकेश बीरेलिया, तोशिफ अहमद, आकिफ जावेद एवं रमेश शाह सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं और सामाजिक वर्गों को जोड़ने तथा नगर निकाय चुनाव में राजद को निर्णायक भूमिका में लाने का संकल्प लिया।









