नारायणा NSAT-2026 का 21वां संस्करण शुरू, 300 शहरों के 3000 से अधिक स्कूलों में होगी परीक्षा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : साकची स्थित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान नारायणा आईआईटी/नीट एकेडमी, जमशेदपुर की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर नारायणा स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT-2026) के 21वें संस्करण का शुभारंभ किया गया। परीक्षा का आयोजन देश के 27 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 300 शहरों में 3000 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए किया जाएगा।

संस्थान के अनुसार NSAT-2026 की ऑफलाइन परीक्षा 4, 11 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी, जबकि ऑनलाइन परीक्षा 4, 11, 18, 21 और 25 अक्टूबर 2026 को होगी। परीक्षा में कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

परीक्षा के लिए विद्यार्थी nsat.narayanagroup.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी नारायणा केंद्र पर जाकर परीक्षा से पांच दिन पहले तक आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध होगी। वेबसाइट पर परीक्षा का सिलेबस, सैंपल प्रश्नपत्र और अन्य आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

नारायणा कोचिंग सेंटर के नेशनल हेड श्याम भूषण ने बताया कि परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी और इसमें विज्ञान, गणित एवं मानसिक क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। ऑफलाइन परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

ऑनलाइन परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे और दूसरा सत्र शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक होगा।

छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता परखने का अवसर

श्याम भूषण ने बताया कि NSAT का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति तैयारी और प्रतिस्पर्धी क्षमता विकसित करना है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रैंकिंग जानने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें अपनी तैयारी का आकलन करने में मदद मिलेगी कि वे NTSE, ओलंपियाड, KVPY, IIT, NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के स्तर पर कहां खड़े हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कैश अवार्ड का अवसर मिलेगा। वहीं, नारायणा के किसी कोर्स में दाखिला लेने वाले योग्य विद्यार्थियों को प्रदर्शन के आधार पर 90 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति दिए जाने की व्यवस्था है।

स्कूल टॉपर को भी मिलेगा सम्मान

नारायणा जमशेदपुर सेंटर के निदेशक संजय कुमार रंजन ने बताया कि जिस स्कूल के विद्यार्थी NSAT में टॉप करेंगे, उस स्कूल एवं संस्थान को कैश अवार्ड के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, ताकि आर्थिक चुनौतियों के कारण कोई विद्यार्थी अपने शैक्षणिक लक्ष्य से समझौता न करे।

शाखा प्रबंधक विकास रंजन, उप-शाखा प्रबंधक अभय प्रताप, शैक्षणिक समन्वयक विकास झा एवं सुदीप माइती ने बताया कि NSAT-2026 का यह संस्करण देशभर के 3000 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा में विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों की तार्किक एवं आलोचनात्मक सोच को परखने का प्रयास किया जाएगा।

संस्थान के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि NSAT जैसे मंच विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करते हैं। चार दशक से अधिक की शैक्षणिक परंपरा का हवाला देते हुए संस्थान ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं के माध्यम से सहयोग जारी रखा जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.