समाजसेवी रणबीर सिंह ने मकर पर्व पर जरूरतमंदों में बांटे कंबल व भोजन पैकेट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए रडार इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंध निदेशक सह समाजसेवी रणबीर सिंह ने बिष्टुपुर राम मंदिर परिसर एवं टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप जरूरतमंदों के बीच कंबल और भोजन के पैकेट का वितरण किया। कड़ाके की ठंड में कंबल और गरम भोजन पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान साफ झलकी।
कार्यक्रम के दौरान झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह तथा सैल्यूट तिरंगा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वितरण कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच सके।
इस मौके पर समाजसेवी रणबीर सिंह ने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष पर्व-त्योहारों पर जरूरतमंदों की सेवा का प्रयास करते हैं। “जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है,” उन्होंने कहा। वहीं सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि गरीब और वंचित वर्ग की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता। सैल्यूट तिरंगा के रविशंकर तिवारी ने भी मानवता को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत झा, अरुण सिंह, मनोज पांडेय, रवि कांत पांडे, कक्कू शर्मा, महिपाल सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, रवि सिंह, मधुरेश बाजपेयी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.