केपीजी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, भावभीनी विदाई में उमड़ा जनसैलाब

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: केरल समाजम मॉडल स्कूल के सहयोग से शहर में दिवंगत केपीजी की स्मृति में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके परिवारजन, मित्र, शुभचिंतक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में शहर के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि, रोटरी क्लब के सदस्य, केरल समाजम के पदाधिकारी तथा केरल समाजम मॉडल स्कूल एवं केरल समाजम हिंदी स्कूल के शिक्षकगण शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भजनों के साथ हुई, जिससे वातावरण भावुक और श्रद्धामय हो गया।

इसके बाद केपीजी के जीवन, कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित एक वृत्तचित्र प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को गहराई से भावुक कर दिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सादगी, विनम्रता और शिक्षा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें एक प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व बताया।

श्रद्धांजलि सभा में केपीजी के शिक्षा, नवाचार और समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनके आदर्श और कार्य हमेशा समाज को दिशा देते रहेंगे।

कार्यक्रम का समापन सभी द्वारा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.