एसबीआई एटीएम के 140 गार्डों की बहाली की मांग, झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रतिनिधिमंडल ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) एटीएम में कार्यरत 140 सुरक्षा गार्डों को हटाए जाने के मामले को लेकर उपायुक्त से मुलाकात की और उनकी बहाली की मांग उठाई।

मंगलवार को उपायुक्त से मिले प्रतिनिधिमंडल में प्रमोद लाल, शेख बदरूदीन और महाबीर मुर्मू शामिल थे। उन्होंने बताया कि ये गार्ड पिछले लगभग 20 वर्षों से विभिन्न एसबीआई एटीएम में कार्यरत थे, लेकिन हाल ही में नई एजेंसी WWSO Enterprises Limited के आने के बाद उन्हें सेवा से हटा दिया गया।

गार्डों ने एजेंसी पर आरोप लगाया कि उनसे महीने में 30 दिन काम कराया जाता था, लेकिन वेतन केवल 26 दिनों का दिया जाता था। साथ ही पिछले 15 महीनों से भविष्य निधि (पीएफ) का भुगतान भी नहीं किया गया है।

झामुमो नेताओं ने उपायुक्त से मांग की कि गार्डों की बकाया पीएफ राशि का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए और सभी 140 गार्डों को पुनः बहाल किया जाए। इस पर उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई और बहाली का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान प्रमोद सिंह, शशिकांत पांडे, राजीव तिवारी, पंकज कुमार, प्रीतेश सिंह, अमित सिंह, विशाल कुमार, भरत भूषण ओझा, रवि पांडे, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, अमित कुमार, अरविंद गिरी, सोनू बाग सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें