Jamshedpur girl dead body found जमशेदपुर में NH33 के पास रहस्यमयी परिस्थितियों में एक युवती का शव मिला, जिसकी पहचान जोभा रानी सोरेन के रूप में हुई है। पुलिस दुर्घटना और हत्या दोनों कोणों से मामले की जांच कर रही है।

SHARE:


Jamshedpur:जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के पीपला मोड़, एनएच-33 के किनारे एक युवती का संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास एक स्कूटी भी बरामद की गई है, जिससे युवती की पहचान जोबा रानी सोरेन के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अभी तक सड़क दुर्घटना या हत्या, दोनों एंगल पर छानबीन की जा रही है।




स्थानीय लोगों ने दी सूचना, युवती स्कूटी से जा रही थी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती घायल अवस्था में सड़क किनारे मिली थी। बताया जा रहा है कि वह संभवतः घाटशिला से जमशेदपुर की ओर स्कूटी से आ रही थी। लेकिन क्या हुआ, इसका सटीक जवाब किसी के पास नहीं है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। हैरानी की बात यह रही कि युवती के शरीर पर कोई बाहरी चोट या खरोंच का निशान नहीं मिला, जो पूरे मामले को और भी रहस्यमयी बना देता है।




स्कूटी के कागजात से हुई पहचान, परिजन भी अनजान

मौके पर मिली स्कूटी के कागजात की जांच से युवती की पहचान जोबा रानी सोरेन के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना युवती के परिजनों को दी, जो मौके पर पहुंचे लेकिन मौत के कारणों के बारे में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

परिवारवालों का कहना है कि उन्हें मौत की वजह का कोई अंदाज़ा नहीं है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है।



पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा रहस्य: पुलिस

ASI तोरी उरांव ने बताया कि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। युवती की मौत सड़क दुर्घटना थी या कोई साजिश, यह केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।





Leave a Comment