सेना के शौर्य को सलाम: जमशेदपुर में मार्निंग वॉकिंग ग्रुप ने खेला ‘ऑपरेशन सिंदूर बनाम ब्रह्मोस’ क्रिकेट मैच

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 25 मई 2025 — शहर के मार्निंग वॉकिंग ग्रुप ने आज एक अनूठे और प्रेरणादायक आयोजन के तहत सेना की वीरता और साहस को सम्मान देने के उद्देश्य से एक विशेष क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इस आयोजन में दो टीमों का गठन किया गया — ऑपरेशन सिंदूर और ब्रह्मोस मिसाइल। खास बात यह रही कि यह मैच सिर्फ एक खेल नहीं था, बल्कि देशभक्ति और सैनिकों के सम्मान का प्रतीक बन गया।

इस मैच का उद्देश्य भारतीय सेना के उन साहसी जवानों को श्रद्धांजलि देना था जिन्होंने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों का बहादुरी से मुकाबला किया और निर्दोष नागरिकों की शहादत का बदला मुंहतोड़ जवाब देकर लिया। इस खेल के जरिए लोगों ने यह संदेश दिया कि देश के आम नागरिक भी सेना के बलिदान को समझते हैं, महसूस करते हैं और उन्हें याद रखते हैं।

क्रिकेट मैच की शुरुआत राष्ट्रगीत से की गई और समापन भी राष्ट्रगीत के साथ हुआ, जिससे पूरे आयोजन में देशभक्ति का माहौल बना रहा। खेल के दौरान दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत में संयुक्त विजेता घोषित की गईं, जिससे यह प्रतीत हुआ कि असली जीत सेना की एकता, साहस और देशभक्ति की थी।

मैच के आयोजन को लेकर मार्निंग वॉकिंग ग्रुप के सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया। मैदान पर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों ने भी देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने तरीके से वीर सपूतों को सलाम किया और दोहराया कि देश की रक्षा में लगे हर जवान को हमारा दिल से सम्मान है।

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें