जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में सरस्वती पूजा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती का भव्य कार्यक्रम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:माघ महीने की बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में सरस्वती पूजा अर्चना और भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात महाभोग का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं और न्यायिक पदाधिकारियों ने मिलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे:
जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, माननीय अरविंद पांडे
कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह
कुटुंब न्यायालय के एडिशनल जज धीरज कुमार
मुख्य न्यायाधीश अधिकारी विशाल गौरव
स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला
जमशेदपुर जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर सुशोभित रहे लाला अजीत कुमार अम्बष्ट
वर्तमान अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन और अन्य कार्यकारिणी सदस्य
इसके अतिरिक्त, अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, राजीव रंजन, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, केशव सिंह, संजीव कुमार झा, संजीत कुमार गुप्ता सहित हजारों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी अधिवक्ताओं ने माँ शारदे की पूजा अर्चना की, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चरणों में पुष्प अर्पित किए और महाप्रसाद का आनंद लिया। आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का पालन करना था, बल्कि न्यायिक क्षेत्र और समाज में एकजुटता एवं श्रद्धा भाव को भी प्रकट करना था।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें