जन्मदिन मनाने निकले दोस्तों पर टूटा कहर, चांडिल के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के तीन युवक जन्मदिन मनाने देवी मंदिर जा रहे थे, तभी चांडिल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।

मृतकों की पहचान बारीडीह बजरंग चौक निवासी अमन कुमार (23) और विकास रजक (22) के रूप में हुई है। वहीं उनके साथ बाइक पर सवार कैप्टन शर्मा को मामूली चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमन कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर दोस्तों के साथ देवरी मंदिर जा रहा था। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान चांडिल के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन कुमार और विकास रजक को मृत घोषित कर दिया। कैप्टन शर्मा का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अमन कुमार ट्रांसपोर्ट का कार्य करता था, जबकि विकास रजक बजाज फाइनेंस में कार्यरत था। जन्मदिन के मौके पर मंदिर जाने की खुशी पलभर में मातम में बदल गई।

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.