“जी राम जी” योजना पर 27 जनवरी को जिला सम्मेलन, पिल्लई हॉल में जुटेंगे एक हजार कार्यकर्ता

SHARE:

Chaibasa:भारतीय जनता पार्टी की ओर से “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” योजना, जिसे “जी राम जी” नाम दिया गया है, को लेकर 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) को पिल्लई हॉल में भव्य जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए गीता बालमुचू ने बताया कि इस जिला सम्मेलन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि “जी राम जी” योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को मजबूती देने का संकल्प लिया गया है, और यह सम्मेलन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लंकेश्वर तामसोय को संयोजक तथा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दुर्गावती बोइपाई, देबिशंकर (काबू) दत्ता और धर्मवीर (सन्नी) पासवान को सह-संयोजक बनाया गया है।
गीता बालमुचू ने जानकारी दी कि सम्मेलन में चाईबासा, मझगांव और जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्रों के सभी 17 मंडलों से पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला एवं मंडल स्तरीय “जी राम जी” टोली, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, मुखिया, वार्ड सदस्य सहित सक्रिय व चयनित सदस्य शामिल होंगे। लगभग एक हजार कार्यकर्ताओं के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है।
कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है। चाईबासा विधानसभा के लिए जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू और प्रदेश प्रवक्ता जे. बी. तुबिद, खूंटपानी प्रखंड के लिए पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, मझगांव विधानसभा के लिए पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, तथा जगन्नाथपुर विधानसभा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा को दायित्व सौंपा गया है।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता जे. बी. तुबिद, पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हेमंत कुमार केशरी, प्रदेश सदस्य सतीश पूरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश बबलू शर्मा, जिला मंत्री सन्नी पासवान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लंकेश्वर तामसोय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गावती बोइपाई, जिला मंत्री प्रताप कटियार, सोशल मीडिया जिला संयोजक हर्ष रवानी, अनूप सुल्तानिया, जयपाल कुंकल, धीरज सिंह, वीरेंद्र कुमार, रामानुज शर्मा, काबू दत्ता, विप्लव सिंह, नवीन गुप्ता, सुदेश राम, रंजन प्रसाद, रवि विश्वकर्मा, रितेश पिंटू प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें