बारीनगर पंचायत को मिली कचरा गाड़ी, विधायक मंगल कालिंदी के त्वरित हस्तक्षेप से खत्म होगी गंदगी की समस्या

SHARE:

Jamshedpur:बारीनगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कचरे की गंभीर समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। उप-मुखिया आलमताज़ की पहल पर उत्तरी घोड़ाबांधा पंचायत की ओर से विधायक मंगल कालिंदी को कचरा गाड़ी उपलब्ध कराने हेतु ज्ञापन सौंपा गया था। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान लिया और बारीनगर पंचायत क्षेत्र के लिए कचरा गाड़ी उपलब्ध कराई।
कचरा गाड़ी की उपलब्धता से पंचायत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अधिवक्ता गुड्डू हैदर ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक मंगल कालिंदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब बारीनगर पंचायत के लोगों को कचरा फेंकने की परेशानी से राहत मिलेगी और क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
शुक्रवार को जुम्मा की नमाज़ के फौरन बाद कचरा गाड़ी का विधिवत उद्घाटन विधायक मंगल कालिंदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बारीनगर बस्ती के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में उप-मुखिया आलमताज़, शाहिद परवेज़, छोटा टुडू, नेहाल खान, सरफराज, शरीफ, जाहिर, खलील अंसारी, सोनू खान, दारा, रजत, इस्लाम कलाम, अली अख्तर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल को स्वच्छ और स्वस्थ बारीनगर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की अपेक्षा जताई।

Leave a Comment