Jamshedpur: जमशेदपुर के रिहायशी इलाके में पहुंचा तेंदुआ, जानिए क्या कहा वन विभाग के अधिकारियों ने

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के आरएसबी कंपनी में बीते 17 मार्च को पहली बार दिखा तेंदुआ जमशेदपुर के रिहायशी इलाकों मे देखे जाने की जानकारी मिली है। गुरुवार देर शाम तेंदुआ को कदमा बायो डायवर्सिटी पार्क में देखा गया। पार्क में मौजूद गार्ड इंद्रजीत ने तेंदुआ का एक वीडियो भी बनाया है जिसमे तेंदुआ चहलकदमी करता नजर आ रहा है। गार्ड ने इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियों को दी। इधर, सूचना पाकर वन विभाग की टीम पार्क पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहा जानवर तेंदुआ है या नही वन विभाग इसकी जांच कर रहा है। वन विभाग की टीम ने पूरे पार्क को छान मारा पर तेंदुआ कहीं नहीं मिला। गार्ड इंद्रजीत ने बताया कि वह गुरुवार देर शाम वह पार्क में लगे हाई मास्ट लाइट चालू करने आया था। इसी बीच उसने झाड़ियों में एक जानवर को देखा। हालांकि वह जानवर तेंदुआ था या नही यह उसे नही पता। उसने तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इधर रेंजर दिग्विजय सिंह ने कहा कि तेंदुआ के दिखाई देने की सूचना मिली है। पार्क में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल अभी तक तेंदुआ के होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.