Big Breaking : जमशेदपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 थाना प्रभारियों और अधिकारियों का तबादला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय ने बुधवार को जिले के 15 पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया है। इस प्रशासनिक reshuffle को पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

तबादला सूची के अनुसार:

सचिन कुमार दास को एमजीएम थाना प्रभारी बनाया गया है।

अविनाश कुमार को परसुडीह थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

बैजनाथ कुमार को घाटशिला अंचल निरीक्षक से हटाकर जुगसलाई थाना प्रभारी बनाया गया है।

मोहम्मद फैज अहमद, पूर्व परसुडीह थाना प्रभारी, को सीसीआर का इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है।

मधुसूदन डे को घाटशिला थाना से हटाकर जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है।

गुलाम रब्बानी खान, सिदगोड़ा थाना प्रभारी, को पटमदा अंचल निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

निरंजन कुमार को मानगो थाना से हटाकर सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है।

भूषण कुमार को गोलमुरी यातायात थाना से हटाकर बिष्टुपुर साइबर अपराध थाना भेजा गया है।

बिरेंद्र कुमार को जुगसलाई यातायात थाना से हटाकर सिदगोड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।

नित्यानंद प्रसाद को सीसीआर साकची से हटाकर मानगो थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

वंश नारायण सिंह को पटमदा अंचल निरीक्षक से हटाकर घाटशिला थाना प्रभारी बनाया गया है।

शैलेंद्र को बिष्टुपुर साइबर थाना से हटाकर गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है।

पव्रन कुमार, सुंदरनगर थाना प्रभारी, और विवेक कुमार पंडित, बिरसानगर थाना प्रभारी, को गोलमुरी पुलिस लाइन क्लोज किया गया है।

अमित कुमार चौधरी को सोनारी थाना से हटाकर बिरसानगर थाना प्रभारी बनाया गया है।

अजीत कुमार मुंडा को पोटका से हटाकर सुंदरनगर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।


इस तबादले को कानून-व्यवस्था को सशक्त बनाने और थानों के कार्य निष्पादन में दक्षता लाने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें