आईआरसीटीसी ट्रेन से कराएगा भारत गौरव पर्यटक यात्रा, अब भागलपुर से तीर्थ यात्रा का सुनहरा अवसर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: भारतीय रेलवे द्वारा ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर आधारित भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों की श्रृंखला को नया विस्तार देते हुए, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने एक विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन की घोषणा की है। जहां यह ट्रेन 27 जुलाई 2025 (रविवार) को भागलपुर से रवाना होगी और देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की 11 रात और 12 दिन की यात्रा कराएगी। इस यात्रा में यात्री तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम (ज्योतिर्लिंग), मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन (ज्योतिर्लिंग) जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे। वही यह ट्रेन जसीडीह, मधुपुर, सुजलपुर, बराकार, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, चांपा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे स्टेशनों पर भी रुकेगी, जहां से यात्री इसमें सवार हो सकेंगे।

यात्रा शुल्क और सेवाएं

जहां यह यात्रा दो श्रेणियों में उपलब्ध है जिसमें स्लीपर इकॉनोमी श्रेणी के लिए ₹22,760 प्रति व्यक्ति व थर्ड एसी स्टैण्डर्ड श्रेणी के लिए ₹39,990 प्रति व्यक्ति किराया रखा गया है। उधर आईआरसीटीसी की इस सर्वसमावेशी योजना में आरामदायक रेलयात्रा, ऑनबोर्ड व ऑफबोर्ड भोजन, गुणवत्तायुक्त सड़क परिवहन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, सुरक्षित आवास, यात्रा बीमा और ऑनबोर्ड सुरक्षा जैसी सभी सुविधाएं शामिल हैं। उधर रेलयात्री यात्रा की विस्तृत जानकारी व बुकिंग के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट आईआरसीटीसीटूरिज्म डॉट कॉम पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या कोलकाता स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय (डकबैक हाउस, शेक्सपियर सारणी) व अधिकृत एजेंटों से संपर्क कर सकते हैं। जहां संपर्क नंबरों में रांची 8595937711, पटना 8595904073, कोलकाता 9771440056 के नंबरों पर जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.