योग दिवस पर सुंदरहातु छोटा में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर योग अभ्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi  : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विरसा प्राथमिक विद्यालय सुंदरहातु छोटा में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने मिलकर योगाभ्यास कर योग दिवस को सार्थक बनाया।

कार्यक्रम का नेतृत्व योग शिक्षक राजेश माहुरी, सूजित शर्मा एवं आकाश श्रीवास्तव ने किया। इनकी अगुवाई में उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया और योग के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मैं जाकता सोरेन, मुखिया शिवलाल लोहरा, शिक्षक श्रीमंत दास, शिक्षिका रेणुका कुमारी, कुनी पिंगुआ, आरती सोरेन, किसुन मुर्मू, रामचंद्र टुडू एवं अजय सोरेन सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से योग शिक्षकों श्री राजेश माहुरी और  सूजित शर्मा को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि योग को जन-जन तक पहुँचाने के उनके प्रयास सराहनीय हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें