इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट–2026: पावर सिस्टम, L.D. #3 और वन सप्लाई चेन की शानदार जीत

SHARE:

Jamshedpur:आर्मरी ग्राउंड में चल रहे इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 में मंगलवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन भर खेले गए तीन मैचों में पावर सिस्टम, L.D. #3 और वन सप्लाई चेन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

मैच–1: पावर सिस्टम बनाम पेलेट प्लांट
पहले मुकाबले में पेलेट प्लांट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पावर सिस्टम ने 10 ओवर में 6 विकेट पर 107 रन बनाए। सोनाराम (31 रन) और प्रवास (30 रन) की उपयोगी पारियों ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पेलेट प्लांट की ओर से अरूप पाल ने 16 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पाया और टीम 83 रन पर सिमट गई। पावर सिस्टम के रमो पुर्ती ने घातक गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर 4 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। पावर सिस्टम ने यह मुकाबला 24 रनों से जीत लिया।

मैच–2: L.D. #3 बनाम कोक प्लांट
दूसरे मुकाबले में L.D. #3 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए। चंदन ने 7 गेंदों में 22 रन और तपन ने 21 रन का योगदान दिया। जवाब में कोक प्लांट की टीम 10 ओवर में 78 रन पर ऑलआउट हो गई।

L.D. #3 के चंदन कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 रन देकर 3 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच चुने गए। L.D. #3 ने 11 रनों से जीत दर्ज की।

मैच–3: वन सप्लाई चेन बनाम इंजीनियरिंग सर्विसेज व EQMS
तीसरे मैच में इंजीनियरिंग सर्विसेज व EQMS की टीम 9.3 ओवर में 73 रन पर ढेर हो गई। वन सप्लाई चेन के राज जायसवाल ने 12 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए।

जवाब में वन सप्लाई चेन ने अभिषेक तंतुबाई (21 रन) की पारी की बदौलत 9.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी के लिए राज जायसवाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

कल के मुकाबले
पहला मैच: CRM बनाम पावर सिस्टम
दूसरा मैच: L.D. 2 बनाम ब्लास्ट फर्नेस
तीसरा मैच: SMD बनाम कॉरपोरेट फंक्शन

Leave a Comment

और पढ़ें