इनर व्हील क्लब जमशेदपुर पूर्वी ने डाक्टर्स डे पर किया चिकित्सकों को सम्मानित, सत्य साईं अस्पताल में हुआ भव्य आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जिला 325 के अंतर्गत चार्टर संख्या 5854 वाले इनर व्हील क्लब जमशेदपुर पूर्व ने डॉक्टरों के निस्वार्थ सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से डाक्टर्स डे पर सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर अस्पताल के 20 डॉक्टरों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की पूर्व अध्यक्ष (PP) इरा बंदोपाध्याय के प्रेरक संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने डॉक्टरों की समाज सेवा को सराहा। क्लब की वर्तमान अध्यक्ष डॉ. मीना मुखर्जी ने डॉक्टरों को मानवता के सबसे बड़े सेवक बताते हुए उनकी भूमिका के लिए आभार प्रकट किया। सचिव अंजू बाला के साथ क्लब की कई सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहीं। डॉक्टरों के लिए सभी उपहार पीपी इरा बंदोपाध्याय द्वारा प्रायोजित किए गए थे, जो इस कार्यक्रम की विशेषता बन गई।

इस कार्यक्रम में क्लब द्वारा न केवल अस्पताल के डॉक्टरों को सम्मानित किया गया, बल्कि क्लब के उन सदस्यों और उनके जीवनसाथियों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया, जो स्वयं प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं। इनमें डॉ. अंजुश्री पंडित, डॉ. नीलम सिन्हा, डॉ. इंदु चौहान, डॉ. शबनम, डॉ. अमिताभ बंद्योपाध्याय और डॉ. गोखले शामिल थे।

सम्मान कार्यक्रम के दौरान सचिव अंजू बाला, पूर्व अध्यक्ष मधुमिता संयल, शम्मा उपाध्याय, संचिता डे, मधुमिता राय, रश्मि नारायण, विनीता और सोनाली महान्ती सहित क्लब की कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थीं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें