इंदस सीट पर भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, योगी की सभा और मिथुन के रोड शो से गरमाया चुनावी माहौल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर इंदस विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। झारखंड भाजपा के नेता Dinesh Kumar को इस सीट का प्रभारी बनाया गया है, जो पिछले दो महीने से क्षेत्र में डेरा डालकर चुनावी रणनीति को मजबूत कर रहे हैं। वे भाजपा प्रत्याशी Nirmal Kumar Dhara के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने इंदस में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी। उन्होंने अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।



इसके बाद सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा के स्टार प्रचारक Mithun Chakraborty के साथ दिनेश कुमार ने भव्य रोड शो किया। इस रोड शो में करीब 10 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी देखी गई, जिसे भाजपा की शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

इंदस विधानसभा सीट पर 23 अप्रैल को प्रथम चरण में मतदान होना है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी, और उस समय भी दिनेश कुमार ही यहां के प्रभारी थे।

दिनेश कुमार ने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस सीट पर टिकी हुई है, जहां मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.