ईचागढ़ के कुटाम में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुई विधायक सविता महतो,

SHARE:

Ichagarh:झारखंड विधानसभा सत्र से पहले रांची में आयोजित विधायक दल की बैठक में शामिल होने के क्रम में विधायक सविता महतो गुरुवार को ईचागढ़ प्रखंड के कुटाम पहुँचकर आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बनीं।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने सभी टीमों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि—
“खेल को एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ खेलें, लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त होगा। स्थानीय खिलाड़ियों में प्रतिभा की कभी कमी नहीं रही है।”

उन्होंने ग्रामीण स्तर पर खेल आयोजन को युवा पीढ़ी के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बताया।

कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, अमित सिन्हा, युगल किशोर महतो, विजय कृष्ण महतो, अनिल सिन्हा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान मैदान में उत्साह और रोमांच का माहौल बना रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें