हूल दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बलिदान को बताया प्रेरणास्रोत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : हूल दिवस के अवसर पर सोमवार को सरायकेला जिले में स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों पर वीर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा, सिदो-कान्हू पार्क में स्थापित सिदो-कान्हू की प्रतिमा और बिरसा चौक पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा हूल दिवस हमारे पूर्वजों के संघर्ष, बलिदान और अद्वितीय साहस की अमिट गाथा है। सिदो-कान्हू, चांद-भैरव एवं फूलो-झानो जैसे वीरों ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध जनजागरण का शंखनाद किया था। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को और मजबूत करना चाहिए।”

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, कर्मीगण, स्थानीय लोग तथा स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया और हूल क्रांति के नायकों को नमन करते हुए उनके बलिदान को स्मरण किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें