हूल क्रांति दिवस पर उपायुक्त ने वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

दुमका: हूल क्रांति दिवस के अवसर पर सोमवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध जनआंदोलन के महानायकों अमर शहीद सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव एवं फूलो-झानो सहित समस्त वीर सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हूल आंदोलन आदिवासी समाज के स्वाभिमान, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। यह दिवस हमें प्रेरणा देता है कि हम भी राष्ट्र की सेवा और समाज कल्याण के लिए सच्ची निष्ठा से कार्य करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें