Aditypur: सड़क किनारे मिला युवक का शव, पत्नी ने दी बीमारी की जानकारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

आदित्यपुर : शेरे पंजाब चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के समीप सोमवार सुबह एक अज्ञात परिस्थिति में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शत्रुघ्न नायक के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी के साथ उसी क्षेत्र में फुटपाथ पर झोपड़ी बनाकर रहता था और भीख मांगकर जीवन यापन करता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक लम्बे समय से टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। वहीं, उसकी पत्नी की आंखों की रोशनी भी चली गई है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि दोनों को अक्सर आस-पास के लोग खाने-पीने और दवाई की मदद किया करते थे।

सुबह जब शत्रुघ्न को उठाने की कोशिश की गई, तो वह नहीं उठा। आशंका होने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे स्वाभाविक मृत्यु मानते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें