संयुक्त सामाजिक संगठनों ने ‘हो’ भाषा वारंगक्षिति सेंटर का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया सम्मानित

SHARE:

Chaibasa : संयुक्त सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा साक्षरता कार्यक्रम के तहत तुरतुंग प्रोजेक्ट के अंतर्गत संचालित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बांकी (टोंटो प्रखंड) में चल रहे ‘हो’ भाषा वारंगक्षिति सेंटर का सामाजिक स्तर पर निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम ने केंद्र की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण पद्धति, विद्यार्थियों की प्रगति तथा समुदाय की भागीदारी का विस्तृत आकलन किया।

इस दौरान ‘हो’ भाषा वारंगक्षिति टेस्ट परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया, जिसने पूरे कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग से भर दिया।

निरीक्षण कार्यक्रम में आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा, नेशनल आदिवासी रिवाइवल एसोसिएशन, षिरजोन टीम तथा टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल की ओर से इपिल सामड, गब्बरसिंह हेम्ब्रम, शंकर चातोम्बा, डेजी कूजूर और विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमित सिंह ने छात्रों को प्रोत्साहित किया तथा ‘हो’ भाषा, शिक्षा के वातावरण, सामाजिक सुधार और क्षेत्र के भविष्य पर अपने विचार साझा किए।

प्रधानाध्यापक ने विद्यालय की गंभीर समस्याओं—चारदीवारी निर्माण, बिजली व्यवस्था, नेटवर्क की दिक्कतें, तथा आवागमन की असुविधाएं—प्रतिनिधियों के समक्ष रखी। इस पर संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया कि इन मुद्दों को जिला प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा ताकि आवश्यक सुधार शीघ्र सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में शंकर सिधु, चंद्रमोहन चातोम्बा, कृष्णा तोपनो, राजेश पुरती, कृष्णा सिंकू, रामसिंह बलमुचू, श्रीधर चातोम्बा, गोरवारी चातोम्बा, रवीना चातोम्बा, चाँदमनी चातोम्बा, हेमलता पुरती, अनिता लागुरी, धोनी लागुरी, मुरली लागुरी, मनोज अंगारिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment