राजनगर के हेंसल गांव में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Rajnagar : राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेंसल गांव में लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के दिनभर कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

भीषण गर्मी के बीच अनियमित बिजली आपूर्ति ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य, दुकानदारों का व्यवसाय तथा दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

इस मामले को लेकर भाजपा नेता सानु महाकुड़ ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली काट देना विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यदि तकनीकी खराबी या मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित करनी पड़ती है, तो इसकी जानकारी पहले से उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जानी चाहिए। विभाग द्वारा न तो कटौती का कोई निर्धारित समय तय किया जाता है और न ही ग्रामीणों को इसकी सूचना दी जाती है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से पारदर्शी व्यवस्था लागू करने और बिजली कटौती से पहले सूचना जारी करने की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें