झारखंड-बिहार समेत कई राज्यों में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रांची/जमशेदपुर। मानसून ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में बारिश का कहर: सड़कें बनीं तालाब, डूबी कारें, ढहे घर

झारखंड के जमशेदपुर, राँची, खूँटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। जमशेदपुर में कई इलाकों में जलभराव इतना गंभीर हो गया है कि कारें पूरी तरह डूब गई हैं और नाव चलाने जैसी स्थिति बन गई है। वहीं राँची में भी अधिकांश इलाके जलमग्न हो गए हैं।

कोल्हान में बड़ा नुकसान, कई लोगों की मौत

कोल्हान प्रमंडल (पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां) में हालात और भी चिंताजनक हैं। भारी बारिश के कारण कई कच्चे मकान ढह गए, जिनके मलबे में लोगों के दबने से कई मौतें हुई हैं, और कई लोग घायल भी हुए हैं। राहत व बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

स्कूल बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में

लगातार बारिश और बिगड़ते हालात को देखते हुए राँची, खूँटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यावश्यक स्थिति में ही घर से निकलें, और नदी-नालों से दूर रहें।

नदियां उफान पर, पुल क्षतिग्रस्त

बारिश के कारण राज्य की अधिकांश नदियां उफान पर हैं। कई छोटे-बड़े पुल टूट चुके हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़कों पर जगह-जगह भारी जलजमाव है, जिसके चलते वाहन फंसने और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें