जमशेदपुर, 21 सितम्बर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा रविवार को मानगो डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन फोर्टिस अस्पताल कोलकाता और पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से हुआ। शिविर में 400 से अधिक लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में न्यूरोलॉजी, नेत्र जांच, जनरल फिजिशियन, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ब्लड प्रेशर, शुगर, आर्थोपेडिक, बीएमआई, पीएफटी, पीडियाट्रिक, त्वचा संबंधी समेत कई जांचें की गईं। इस दौरान फोर्टिस अस्पताल के प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. तमाजीत चक्रवर्ती विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, डॉ. संतोष गुप्ता सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा—
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाना वास्तव में समाज को समर्पित कार्य है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलता है, और यह भाजपा की सेवा भावना को दर्शाता है।”
उन्होंने इस आयोजन में सहयोग के लिए फोर्टिस अस्पताल और पूर्णिमा नेत्रालय का आभार जताया और समाजहित में आगे भी ऐसे आयोजन करने की अपील की।
शिविर में भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी जैसे दिनेश कुमार, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, मिली दास, कृष्णा शर्मा, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, उज्ज्वल सिंह, रमेश बास्के, राकेश दुबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।









