हजारीबाग में NH-19 पर बड़ा हादसा, बारिश के कारण फिसली बस; 10 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

हजारीबाग, 19 जून 2025 — झारखंड के हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह भारी बारिश के बीच एक सड़क हादसे में 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसा एनएच-19 (ग्रैंड ट्रंक रोड) पर गोरहर पुल के पास हुआ, जब सियाराम बस फिसलकर पलट गई।

कोलकाता से गया जा रही थी बस, बारिश बनी दुर्घटना की वजह

बताया गया कि बस कोलकाता के बाबू घाट से गया (बिहार) जा रही थी, और रास्ते में गोरहर के पास बारिश के कारण सड़क पर अत्यधिक फिसलन के चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया। गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों का बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। सभी घायलों को बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च केंद्र रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

प्रशासन ने कहा- सावधानी बरतें, मौसम में विशेष सतर्कता ज़रूरी

गोरहर थाना प्रभारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। उन्होंने वाहन चालकों और यात्रियों से मौसम को ध्यान में रखते हुए अत्यधिक सतर्कता बरतने की अपील की है।

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें