ढोलक–मांदल की थाप पर गूंजा प्रभु यीशु का संदेश, कैलाश नगर में क्रिसमस की अनूठी छटा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:क्रिश्चियन एसोसिएशन कैलाश नगर, गुवा के तत्वावधान में ईसाई समुदाय ने इस वर्ष क्रिसमस को पारंपरिक और सांस्कृतिक अंदाज़ में मनाया। ढोलक और मांदल की मधुर थाप पर पुरुष, महिलाएं और बच्चे घर-घर जाकर प्रभु यीशु मसीह के जन्म का संदेश देते नजर आए।
पूरी रात कैलाश नगर का माहौल आध्यात्मिक उल्लास और भक्ति से सराबोर रहा। गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश फैलाया गया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर समुदाय के लोगों ने सामूहिक नृत्य किया, जिससे क्षेत्र में उत्सव का विशेष आकर्षण देखने को मिला।
कार्यक्रम में क्रिश्चियन एसोसिएशन के सचिव मंगल दास पूर्ति के साथ फूलचंद, जार्ज तिर्की, बिकी, जॉन सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और समाज में सद्भाव का संदेश देना रहा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और पर्वों की असली भावना को जीवंत रखते हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.