हाईवा की टक्कर से बाइक चालक गंभीर घायल, एक पैर टूटा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:बड़ाजामदा–राउरकेला मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। बरायबुरु आरजीएम खदान क्षेत्र के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक हाईवा वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तीव्र थी कि बाइक चालक उछलकर करीब 10 मीटर दूर जा गिरा, जिससे उसका एक पैर बुरी तरह टूट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार बड़ाजामदा से राउरकेला की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे हाईवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल युवक को प्राथमिक सहायता दिलाते हुए किरीबुरू सेल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
सूत्रों के मुताबिक घायल युवक रेलवे विभाग का कर्मचारी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.