क्रिसमस पर्व की तैयारी जोरों पर, गुवा के गिरजाघरों में रंग-रोगन और सजावट शुरू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:गुवा क्षेत्र में ईसाई समाज का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस नजदीक आते ही पूरे इलाके में उत्साह और उमंग का माहौल बन गया है। क्रिसमस की तैयारियों को लेकर गुवा के गिरजाघरों में रंग-रोगन और सजावट का कार्य जोर-शोर से जारी है। चर्च परिसरों को आकर्षक लाइटों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और खूबसूरत क्रिसमस ट्री से सजाया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र रोशनी और उल्लास से जगमगा उठा है।
क्रिसमस के मौके पर सांता क्लॉज के आगमन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब सांता क्लॉज उनके बीच आकर चॉकलेट, तोहफे और ढेर सारा प्यार बांटेंगे। माना जा रहा है कि इस बार भी बच्चों की मुस्कानें त्योहार की रौनक को और बढ़ा देंगी।
वहीं, घर-घर में साफ-सफाई और सजावट का काम भी तेजी से किया जा रहा है। ईसाई समाज के लोगों का कहना है कि क्रिसमस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश देने वाला अवसर है। इस पावन पर्व पर विशेष प्रार्थना सभाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी देखने को मिलेगी।
इधर, बाजारों में भी क्रिसमस से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी बढ़ गई है। सजावटी सामान, उपहार और मिठाइयों की दुकानों पर चहल-पहल साफ नजर आ रही है। कुल मिलाकर गुवा में क्रिसमस को लेकर रौनक और उल्लास का माहौल है, और लोग इस पवित्र त्योहार को मिल-जुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.