मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद, आरोपी जेल भेजा गया

SHARE:

Chaibasa:बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुवा फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से 30 जनवरी की रात अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल की चोरी कर ली थी। घटना के बाद पीड़ित द्वारा आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिल सका।
लगातार प्रयासों के बावजूद बाइक का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने 3 फरवरी को बड़ाजामदा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी।

जांच के क्रम में 4 फरवरी (बुधवार) को पुलिस ने बड़बिल न्यू मार्केट, वार्ड संख्या 9 से 24 वर्षीय आरोपी बलबीर सिंह उर्फ गोरा सिंह, पिता त्रिलोचन सिंह को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि मामले का शीघ्र खुलासा पुलिस की सतर्कता और टीमवर्क का परिणाम है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है और कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Leave a Comment