गुवा सेल स्थापना दिवस सह गौरव दिवस पर 5 किमी क्रॉस कंट्री दौड़, गुवावासियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

SHARE:

Guwa:गुवा सेल में शुक्रवार, 24 जनवरी को सेल स्थापना दिवस सह गौरव दिवस पूरे हर्षोल्लास, जोश और खेल भावना के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर गुवा सेल प्रबंधन की ओर से 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें गुवावासियों के साथ-साथ सेलकर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं, सेवानिवृत्त कर्मचारी और सेल के अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
दौड़ की शुरुआत हिरजीहाटिंग वेलकम गेट से हुई, जहां से प्रतिभागियों ने लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गुवा सेल फुटबॉल मैदान तक दौड़ पूरी की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों के बीच फिटनेस, एकता और खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था।
इस क्रॉस कंट्री दौड़ को विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त सेलकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि उम्र कोई भी हो, स्वस्थ जीवन और खेल भावना सभी के लिए समान रूप से जरूरी है।
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार, सीआईएसएफ के उप कमांडेंट रवि रंजन सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि संगठन और समाज के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक आर.के. बंगा, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल एवं सिविल) मोहम्मद इकबाल, आर.के. सिन्हा, डी. देवांगन, अमित तिर्की सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।
विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहे—
4 वर्ष तक की लड़कियां:
तुलसी गागयी, दीपाली सवांशी, मोटी केरकेट्टा, सुखमति बिरुवा, बिंदिया रानी, स्नेहलता नायक
4 वर्ष से अधिक की लड़कियां:
सिलबिना गागराई, जिया तामसोय, साजी लागुरी, नैना गोप, खुशी शर्मा, आश्रिता सोय
4 वर्ष तक के लड़के:
कृतिका बोयपोय, मन्नू महतो, मित्तम सोय, रवि गागराई, शिवम गागराई, एलेस्टर डुंगडुंग
4 वर्ष से अधिक के लड़के:
लालगी गोप, मंगल पूर्ति, प्रधान चाम्पिया, जगदीश चाम्पिया, अंकित सिद्धू, अमन कुमार तांती
45 वर्ष तक के सेवानिवृत्त सेलकर्मी:
मंगल लकड़ा, दासों तिरिया
45 वर्ष से अधिक उम्र के सेलकर्मी:
इंद्रजीत ठाकुर, विप्लव दास, आर.के. बंगा, आर.के. सिन्हा, चंद्रभूषण कुमार, रवि रंजन सिंह
सीनियर लड़के:
मनमोहित सिरका, आशीष हेस्सा, साहिल नायक, आभा कुमार, सीआईएसएफ आशीष कुमार, रोहित दास
45 वर्षीय युवतियां:
शिरोमणि बोदरा, आश्रिता हेंब्रम
45 वर्ष से अधिक युवक:
डॉ. आलोक, बच्चन चातर, मनोज महतो, बिशू महतो, डॉ. पारिख, विशाल दायमा
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह क्रॉस कंट्री दौड़ गुवा सेल के लिए न केवल एक खेल आयोजन रहा, बल्कि सामूहिक सहभागिता, स्वास्थ्य और गौरव का उत्सव बनकर सामने आया।

Leave a Comment