ऐतिहासिक बांकसाईगढ़ में मां शीतला देवी की भव्य पूजा, उमड़े श्रद्धालु

SHARE:

Adityapur : क्षेत्र के ऐतिहासिक बांकसाईगढ़ में रविवार को मां शीतला देवी की पूजा का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता की आराधना की और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की।

आयोजन के दौरान जानकारी दी गई कि बांकसाईगढ़ की स्थापना सन् 1680 में हुई थी। तभी से यहां मां शीतला, मां पौड़ी और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की परंपरा निरंतर चली आ रही है। सदियों पुरानी इस धार्मिक परंपरा को आज भी ग्रामीण उसी आस्था, उत्साह और मर्यादा के साथ निभा रहे हैं।

इस वर्ष आयोजित पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में जमींदार Manoj Singhdev शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान के साथ माता की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

ग्रामीणों का विश्वास है कि मां शीतला की कृपा से गांव में बीमारियां दूर रहती हैं और सुख-शांति बनी रहती है। पूजा के दौरान भक्ति का वातावरण बना रहा और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment