घाटशिला प्रखंड में विद्यार्थियों को वितरित की गई साइकिलें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा घाटशिला प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। इस वितरण कार्यक्रम के तहत आज 105 विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गईं।

वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की निरंतर उपस्थिति सुनिश्चित करने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु यह योजना संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और वे समय पर कक्षा में उपस्थित रह सकेंगे।

इस अवसर पर श्री भकत ने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों और अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की यह पहल ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा एवं प्रखंड संसाधन पदाधिकारी (शिक्षा) सुमित दत्त भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें