घाटशिला उपचुनाव: दो सोरेन परिवार आमने-सामने, जनता अभी भी कंफ्यूज

SHARE:

Ghatshila: घाटशिला उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) आमने-सामने लड़ सकती हैं।

बीजेपी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सुपुत्र बाबूलाल सोरेन और दूसरी तरफ स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के सुपुत्र सोमेन सोरेन को टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में दोनों सोरेन परिवार के बीच मुकाबले की चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

घाटशिला की जनता फिलहाल वोट के मामले में चुप है। कई लोग मान रहे हैं कि वे वोट जरूर करेंगे, लेकिन किसे देंगे यह चुनाव के आखिरी पल तक स्पष्ट नहीं होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों परिवारों के समर्थक वोटर हैं, लेकिन किस पक्ष का पलड़ा भारी होगा, यह समय के साथ ही स्पष्ट होगा।

इस उपचुनाव में लगभग 2 लाख 54 हजार 823 वोटर अपनी हिस्सेदारी करेंगे और तय करेंगे कि कौन झारखंड विधानसभा में अपनी पैठ बनाएगा।

Leave a Comment