झामुमो घाटशिला उपचुनाव हार के डर से बौखलाई — सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश : सत्या तिवारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्वी सिंहभूम जिला महामंत्री सत्या तिवारी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) घाटशिला उपचुनाव में अपनी संभावित हार को भांप चुकी है, जिसके चलते वह बौखलाहट में ओछी राजनीति पर उतर आई है।

श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि झामुमो सत्ता के संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में करने की असफल कोशिश कर रही है, लेकिन जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और वह किसी भी प्रकार के लालच या दबाव में नहीं आने वाली।

उन्होंने कहा कि झामुमो को यह एहसास हो गया है कि घाटशिला की जनता भाजपा प्रत्याशी पर भरोसा जता चुकी है और इस उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे। जनता अब विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है, न कि सत्ता के अहंकार और धनबल को।

सत्या तिवारी ने कहा, “सरकार जितना भी सत्ता का दुरुपयोग कर ले, हार निश्चित है।”

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मत है कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार का भय, प्रलोभन या दबाव झारखंड की जागरूक जनता के निर्णय को प्रभावित नहीं कर सकता।

श्री तिवारी ने विश्वास जताया कि घाटशिला की जनता झूठ और छल की राजनीति को नकारकर भाजपा के विकास पथ को चुनेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.